Thursday, 4 April 2013

पुलिस के सहयोग के साथ साथ आत्मरक्षा में निपुण हो महिलाएं: राणा



जींद। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा महिलाओं को उत्पीडऩ व अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जल्द ही जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में लैटर बॉक्स लगवाए जाएंगे। इन बॉक्सों में कोई भी महिला अपनी समस्या को लिख कर डाल सकती है। इन बॉक्सों के माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्याओं पर पुलिस विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। विभाग द्वारा यह बॉक्स प्रत्येक सप्ताह खोलकर समस्याओं को निपटाया जाएगा। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकती है। राणा वीरवार को महिला आत्मरक्षा जागरूकता रैली के जींद रंगशाला में पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महिला आत्मरक्षा जागरूकता रैली चंडीगढ से प्रारंभ हुई थी और वीरवार को जींद पहुंची थी। जींद पहुंची इस रैली की अगुवाई इंडिया मीडिया सेंटर के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव व पानीपत पुलिस प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह ने की। पुलिस अधीक्षक बलवान राणा ने कहा कि  जिला में पुलिस विभाग द्वारा ऐक ऐसा तंत्र विकसित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जिला के किसी भी कोने में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सकारात्मक सोच के व्यक्तियों को आगे आकर पुलिस विभाग का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा तरह-तरह के अभियान व हैल्प लाइनस शुरू की हुई हैं ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की सुरक्षा में परेशानी न हो। महिला आत्मरक्षा से भी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला को अपने ऊपर होने वाले उत्पीडऩ के प्रति शिकायत देनी चाहिए ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मलहान ने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक व उत्पीडऩ के प्रति आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर कोई भी 
 
महिला स्वावलम्बी बन सकती है। उन्होंने इन्डियन मीडिया सैंटर हरियाणा के सौजन्य से आयोजित इस जागरूकता रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह रैली महिलाओं में आत्म विश्वास की बढ़ौतरी करेगी। सचिव नरेन्द्र सिंह ने भी छात्राओं को आत्म सुरक्षा से जागरूक और निर्भर होने व रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रेडक्रास सचिव रणदीप सिंह श्योकन्द, डीएसपी अमरीक सिंह, महिला संरक्षण अधिकारी कृष्णा चौधरी, सिटी एसएचओ दीपक कुमार, रोहताश पांचाल, दिलबाग सिंह अहलावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित

अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...