Wednesday, 17 October 2012

पौधों के पास सुरक्षा के लिए होते हैं सुगंध रूपी अस्त्र व शस्त्र


कीटों से ज्यादा ताकतवार होते हैं पौधे

खाप प्रतिनिधियों ने किसान-कीट विवाद पर किया गहन मंथन

जींद। किसानों से ज्यादा ताकतवर कीट हैं और कीटों से ज्यादा ताकतवर पौधे हैं। किसानों के लिए कीटों को नियंत्रित करना मुश्किल है लेकिन पौधे कीटों को आसानी से काबू कर लेते हैं। पौधे सुगंध छोड़कर अपनी आवश्यकता के मुताबिक ही कीटों को बुलाते हैं और आवश्यकता पूरी होने पर अलग प्रकार की गंध छोड़कर कीटों को आसानी से भगता देते हैं। यह बात कृषि विभाग के अधिकारी डा. सुरेंद्र दलाल ने मंगलवार को निडाना गांव में किसान-कीट विवाद की सुनवाई के लिए आए विभिन्न खाप प्रतिनिधियों के समक्ष रखी। इस अवसर पर विवाद की सुनवाई के लिए किसान खेत पाठशाला में दलाल खाप के प्रधान एवं कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एस.डी.ओ. भूप सिंह दलाल, तोमर खाप के प्रतिनिधि सुरेश कुमार तोमर, गांव मांडोठी (सोनीपत) के सरपंच रामचंद्र तथा एक मासिक पत्रिका के संपादक जसबीर मलिक भी मौजूद थे। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने किसान-कीट विवाद पर गहन मंथन किया।
डा. दलाल ने कहा कि पौधों के पास अपनी सुरक्षा के लिए न हाथ-पैर होते हैं और न देखने के लिए आंखें। पौधों के पास तो केवल उनके द्वारा छोड़ी जाने वाली सुगंध व गंध ही उनके लिए अस्त्र व शस्त्र का काम करती है। जब पौधे बढ़े हो जाते हैं और उनके निचले पत्तों को भोजन बनाने के लिए पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती तो पौधे एक विशेष किस्म की सुंगध छोड़कर शाकाहारी कीटों को निमंत्रण देते हैं। इसके बाद शाकाहारी कीट पौधे के ऊपरी भाग के पत्तों को खाकर बीच से छेद देते हैं। इस प्रकार कीटों द्वारा पत्तों के बीच में किए गए छेद से नीचे के पत्तों पर धूप पहुंच जाती है और वे भी पौधे के लिए भोजन बनाने का काम करते हैं। मास्टर ट्रेनर मनबीर रेढ़ू ने बताया कि वैज्ञानिकों के तर्क के अनुसार कपास की फसल में अगर सफेद मक्खी की औसत प्रति पत्ता 6, हरा तेले की प्रति पत्ता 2 व चूरड़े की प्रति पत्ता 10 औसत आने लगे तो समझना चाहिए कि ये कीट फसल में नुक्सान पहुंचाने के स्तर पर पहुंच चुके हैं। लेकिन यहां के किसानों ने 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक के बीच के जो आंकड़े जुटाएं हैं उनमें कहीं भी ये कीट वैज्ञानिकों की इस लक्ष्मण रेखा को नहीं लांघ पाए हैं। रेढ़ू ने प्रयोगरत खेत के किसान का उदहारण खाप प्रतिनिधियों के समक्ष रखते हुए बताया कि इस 5 कनाल जमीन में अभी तक किसान ने बिना किसी कीटनाशक के प्रयोग से दो चुगवाई में 9 मण कपास प्राप्त कर ली है और जिसकी अभी ओर भी चुगवाई बाकी है। 

कीटनाशकों के प्रयोग से क्यों बढ़ती है कीटों की संख्या

निडाना में किसान खेत पाठशाला में भाग लेते किसान। 
भैण से आए एक किसान बलवान ने बताया कि जब किसान फसल में कीटनाशक का छिड़काव करता है तो कीट अपने वंश को बचाने के चक्कर में अपना जीवनकाल छोटा कर अपनी प्रजनन क्रियाएं तेज कर देते हैं। इसके अलावा कीटनाशक के प्रयोग के बाद पौधों की सुगंध छोडऩे की प्रक्रिया भी गड़बड़ा जाती है। इससे भ्रमित होकर एक साथ विभिन्न प्रकार के कीट फसल में आ जाता हैं। 

Sunday, 14 October 2012

19 की बैठक में जाट आरक्षण पर होगी चर्चा

जींद : सर्वखाप पंचायत हरियाणा के संयोजक एवं सर्व जाट खाप समिति हरियाणा के सचिव कुलदीप सिंह ढांडा ने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर को जींद में होने वाली पंचायत की बैठक सर्व जाती सर्वखाप पंचायत न होकर केवल जाट आरक्षण के लिए बनी 26 सदस्यीय सर्व जाट खाप समिति हरियाणा की बैठक होगी। इसमें जाट आरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में सर्व जाट खाप समिति का विस्तार किया जाएगा तथा जाट आरक्षण के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ढांडा ने बताया कि शादी की उम्र कम करने या न करने के विषय में निकट भविष्य में 36 बिरादरी को सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत हरियाणा बुलाई जाएगी। इसमें न्याय संगत व सर्व मान्य निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि यह मामला सारे समाज की सभी जातियों से संबंधित है।

उपभोक्ता फोरम ने तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया


सफीदों : जिला उपभोक्ता फोरम जींद ने सफीदों निवासी अजय प्रकाश पुत्र सीतल प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा गौरव की बस संख्या एच आर 56,-6560 द्वारा अति अधिक किराया वसूलने के बावजूद सेवाएं मुहैया ना करवाने से हरियाणा राज्य परिवहन विभाग पर 3000 का जुर्माना लगाया है और आदेश जारी किए की यह जर्माना तीस दिन के अंदर-अंदर शिकायतकर्ता को दिया जाए। जिनकी पालना ना होने पर शिकायत दायर करने की तारीख 6फरवरी 2012 से अदा करने की तारीख तक 8 प्रतिशत ब्याज की दर से अदा किया जाएगा। सफीदों के अजय प्रकाश दिनाक 9 दिसंबर 2011 को अपने पीलिए के इलाज के लिए सफीदो बस स्टैड से जींद के लिए उपरोक्त बस में बैठे थे। अजय प्रकाश से कंडक्टर द्वारा 29 रुपये किराया वसूला गया। जबकि सामान्य बस में सफीदों से जींद का किराया 24 रुपए है। हरियाणा गौरव बस द्वारा अतिरिक्त किराया विशेष सुविधाए जैसे लैपटॉप चार्जर,मोबाईल चार्जर,खिड़कियो पर परदे,पुश बैकसुविधा,पानी की बोतल रखने की सुविधा इत्यादी के लिए लिया जाता है। परतु उस बस में ऐसी कोई भी सुविधा नहीं थी। सर्दी के मौसम में बस के शीशे तक टूटे हुए। बस की सीट भी साफ नहीं थी,सीटे भी टूटी हुई थी,बस पानीपत से सालासर के लिए जा रही थी और सफीदों,जो कि पानीपत से बस दूसरा ठहराव है,बस में सफाई भी नहीं थी। जिससे उपरोक्त बस में सफर के दौरान अजय प्रकाश को काफी शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर अजय प्रकाश ने परिचालक से शिकायत पुस्तिका मागी परतु बस में शिकायत पुस्तिका भी नहीं थी। जिसके कारण अजय प्रकाश ने दिनाक 6फरवरी 2012को जिला उपभोक्ता फोरम जींद का दरवाजा खटखटाया। उपभोक्ता फोरम की प्रेजिडैट हरी सिंह खोखर,बलराज श्योरान,सदस्या वाली, खंडपीठ द्वारा मामले की सुनवाई करते हुए दिनाक 5अक्तूबर 2012 को उपरोक्त आदेश जारी किए गए। मामले की सुनवाई के दौरान ही हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा हरियाणा गौरव की बसों में से अतिरिक्त किराया वापीस ले लिया गया था।

पति सहित तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

सफीदों : दहेज की माग पूरी न करने पर विवाहित के साथ मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हरिगढ़ निवासी रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग छह साल पहले सोनीपत के कुबडू गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन उसे दहेज लाने के लिए तंग करते थे। डिमाड पूरी न होने पर ससुरालजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और घर वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रीना की शिकायत पर पति मनोज, देवर संदीप, ससुर जगबीर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thursday, 11 October 2012

महिलाओं ने नए मांसाहारी कीट की खोज की


जींद : ललितखेड़ा गाव में बुधवार को महिला किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में ललितखेड़ा, निडाना व निडानी की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कीट निरीक्षण, अवलोकन के बाद कीट बही खाता तैयार किया। इस बार कीट अवलोकन के दौरान महिलाओं ने कपास की फसल में मौजूद लाल बाणिये का भक्षण करते हुए एक नए मांसाहारी कीट को पकड़ा।

पाठशाला की मास्टर ट्रेनर अंग्रेजो ने महिलाओं को बताया कि अब तक उन्होंने कपास की फसल में सिर्फ लाल बाणिये का खून पीते हुए मटकू बुगड़े को ही देखा था। मटकू बुगड़ा अपने डंके की सहायता से लाल बाणिये का खून पीकर इसके कंट्रोल करता था, लेकिन इस बार महिलाओ ने लाल बाणिये का खात्मा करने वाले एक नए मांसाहारी कीट की खोज की है। यह कीट इसका खून पीने की बजाए इसको खा कर कंट्रोल कर अपनी वंशवृद्धि करता है। अंग्रेजों ने कहा कि इससे यह बात आइने की तरह साफ है कि कीटों को कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है। अगर जरूरत है तो सिर्फ कीटों की पहचान व इनके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी जुटाने की। अगर किसानों को अपनी फसल में समय-समय पर आने वाले मांसाहारी व शाकाहारी कीटों की पहचान व उनके क्रियाकलापों का ज्ञान हो जाए तो किसानों का जहर से पीछा छूट जाएगा। बिना ज्ञान के कीटनाशक से छुटकारा संभव नहीं है। मास्टर ट्रेनर मीना मलिक ने बताया कि जिस तरह अन्य क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, वैसे ही कृषि के क्षेत्र में भी महिलाओं को पुरुषों के साथ आगे आना होगा। मलिक ने कहा कि विवाह, शादी जैसे खुशी के मौकों पर महिलाओं को अन्य गीतों की बजाए कीटों के गीत गाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह मुहिम फैल सके। जहर से मुक्ति मिलने में केवल किसानों की ही जीत नहीं है, बल्कि इससे हर वर्ग के लोगों को लाभ होगा। क्योंकि हमारे शास्त्रों में भी पहला सुख निरोगी काया का बताया गया है। जब तक इंसान स्वास्थ्य नहीं होगा तब तक वह किसी भी कार्य को अच्छे ढग से नहीं कर पाएगा। किसानों में जो भय व भ्रम की स्थित पैदा हो चुकी है हमें उस स्थिति को स्पष्ट करना होगा। किसानों को फसल में आने वाली बीमारी व कीटों के बीच के अंतर के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। जब तक यह स्थित स्पष्ट नहीं होगी तब तक किसानों के अंदर से भ्रम को बाहर नहीं निकाला जा सकता है। सविता ने बताया कि इस समय उनकी फसल की दूसरी चुगवाई चल रही है, लेकिन पाठशाला में आने वाली एक भी महिला को अब तक फसल में एक बूंद कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ पाठशाला के संचालक सुरेद्र दलाल, मास्टर ट्रेनर रणबीर मलिक व मनबीर रेढू भी मौजूद थे। बराह कला बारहा खाप के प्रधान भी मौजूद थे।

बीबीपुर से हुआ नया सामाजिक बदलाव


जींद : बीबीपुर गांव से भ्रूणहत्या रोकने की कड़ी में एक अन्य सामाजिक बदलाव हुआ। लड़कों के होने पर बधाई लेने वाले किन्नर समाज के सदस्यों ने बुधवार को बीबीपुर गांव में लड़की होने पर बधाई लेने की शुरुआत की, वहीं शपथ ली कि वे लड़की के पैदा होने पर मंगल गीत गाएंगे और बधाई भी लेंगे। इस अवसर पर किन्नर समुदाय की सदस्य सीमा महंत और सोनिया ने भ्रूणहत्या के खिलाफ शुरू की गई वेबसाइट का उद्घाटन भी किया। किन्नरों ने कहा कि वह इस अभियान को पूरे भारत में शुरू करने की मांग भी अपने समुदाय से करेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू,स्टॉपफीमेलफोटीसाइड.ओआर9 जी के उद्घाटन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी मुख्यातिथि के रूप में किन्नर समुदाय से सीमा महंत व सोनिया को आमंत्रित किया गया था। अपनी तरह के इस अलग कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया और स्वयं भी शपथ ली कि वह अब लड़की होने पर भी लोगों के घर जाकर बधाई लेंगे और मंगल गीत गाएंगे।
इस अवसर पर सीमा महंत व सोनिया ने बटन दबाकर वेबसाइट का उद्घाटन किया, जिसके बारे में प्रोजेक्टर के जरिये सभी को जानकारी दी गई। स्कूल में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में गाव की पंचायत व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। बेवसाइट का उद्घाटन करने के बाद किन्नर समुदाय ने बीबीपुर गाव में लड़की पैदा होने वाले घरों से बधाइया भी ली। वेबसाइट का उद्घाटन से करने से पूर्व गाव की पंचायत ने किन्नर समुदाय को इस बात की शपथ दिलाई कि वे लड़की के पैदा होने पर मंगल गीत गाएंगे और बधाई भी लेंगे। पंचायत के इस आग्रह को किन्नर समुदाय ने स्वीकार कर लिया और कहा कि वे उस घर में जाएंगे, जिसके यहा बेटी पैदा हुई है। अगर बेटी पैदा होने वाले परिवार उन्हे बधाई नहीं देता है तो वे उस परिवार को अपनी हैसियत के मुताबिक स्वयं बधाई देंगे।
किन्नर समुदाय की सदस्य सीमा महंत ने कहा कि उन्हें इस अभियान से जुड़कर खुशी महसूस हो रही है। अब वह बेटी होने पर भी बधाई लेंगे और लोगों को भ्रूण हत्या न करने के लिए प्रेरित करेंगे। लोगों को समझना होगा कि बेटी नहीं होगी तो बेटा कहां से होगा? बेटियां आज समाज में आगे बढ़ रही है और हमारे प्रदेश में वैसे भी बेटियों की संख्या काफी कम है। सोनिया ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह इस मुहिम को पूरे जिले में फैलाएं और अपने समुदाय के सदस्यों से मांग करेंगी कि वह इसे पूरे भारत में लागू कराए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन विंग का किया गठन

जींद : गैंगरेप की घटनाओं को ध्यान में रखते व महिला सुरक्षा पर एसपी सौरभ सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है। इस हेल्पलाइन का नंबर 8814011507 होगा। इतना ही नहीं अगर महिलाएं इस नंबर पर हुई कॉल कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होती तो सीधा एसपी के नंबर 8814011500 पर भी कॉल करके सूचना दे सकते है। हालात चाहे कुछ भी रहे, लेकिन महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी, जिसके लिए पुलिस उन महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा के लिए हर संभव तैयार मिलेगी। एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि जितना जुर्म करने वाला दोषी होता है उतना ही जुर्म को सहने वाला भी होता है, लेकिन महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को सहन करके आत्महत्या करना जैसा घिनौना कदम उठा लेती है। जोकि सरासर गलत है, इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वह पुलिस की सहायता ले और अत्याचार करने वालों लोगों का सजा दिलवाने का काम करे। एसपी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल महिला हेल्पलाइन शुरू की है। यह हेल्पलाइन उन पीड़ित महिलाओं की सहायता करेगी, जो असामाजिक तत्वों के उत्पीड़न का शिकार है।
महिला इंस्पेक्टर को बनाया विंग का इचार्ज
एसपी सौरभ सिंह ने महिलाओं की रक्षा के लिए इस्पेक्टर रोशनी देवी को हेल्पलाइन विंग का इचार्ज बनाया है। यह महिला इस्पेक्टर पहले से ही महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर महिला सैल के माध्यम में कार्य कर रही है। अब स्पेशल हेल्पलाइन से महिला की स्पेशल टीम महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा के लिए काम करेगी।


खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित

अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...