Thursday, 11 October 2012
बीबीपुर से हुआ नया सामाजिक बदलाव
जींद : बीबीपुर गांव से भ्रूणहत्या रोकने की कड़ी में एक अन्य सामाजिक बदलाव हुआ। लड़कों के होने पर बधाई लेने वाले किन्नर समाज के सदस्यों ने बुधवार को बीबीपुर गांव में लड़की होने पर बधाई लेने की शुरुआत की, वहीं शपथ ली कि वे लड़की के पैदा होने पर मंगल गीत गाएंगे और बधाई भी लेंगे। इस अवसर पर किन्नर समुदाय की सदस्य सीमा महंत और सोनिया ने भ्रूणहत्या के खिलाफ शुरू की गई वेबसाइट का उद्घाटन भी किया। किन्नरों ने कहा कि वह इस अभियान को पूरे भारत में शुरू करने की मांग भी अपने समुदाय से करेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू,स्टॉपफीमेलफोटीसाइड.ओआर9 जी के उद्घाटन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी मुख्यातिथि के रूप में किन्नर समुदाय से सीमा महंत व सोनिया को आमंत्रित किया गया था। अपनी तरह के इस अलग कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया और स्वयं भी शपथ ली कि वह अब लड़की होने पर भी लोगों के घर जाकर बधाई लेंगे और मंगल गीत गाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment