जींद : दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को भी श्रद्धांजलि दी। वहीं भारत की जनवादी नौजवान सभा के आह्वान पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। भारत की जनवादी नौजवान सभा के आह्वान पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा की मौत के बाद शहर में आरोपियों को कड़ी सजा देने की माग को लेकर मौन जलूस निकाला। जलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बाधी हुई थी। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि भी दी गई। नेहरू पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधान असीम कुमार ने कहा कि दिल्ली में हुए गैंग रेप के विरोध में पूरा देश उतर आया है। बावजूद इसके सरकार अभी तक कठोर नियम बनाने पर विचार नहीं कर रही है। कानून सरल होने का फायदा आरोपियों को मिलता है, तभी देशभर में प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश में दो गैंग रेप फिर हुए। देश व प्रदेश में जंगलराज कायम है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। खासकर आए दिन महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली में चलती बस में छात्रा से गैंगरेप से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में फिर से एक ही साथ दो सामूहिक दुष्कर्म हुए और पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए फास्ट टै्रक कोर्ट का निर्माण हर जिले में करना चाहिए। साथ ही ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि आरोपियों के मन में कानून का भय हो और वह महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म जैसी घटनाएं न कर सकें। अगर आरोपियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो युवा पूरे प्रदेश में आदोलन चलाने पर मजबूर होंगे। बाद में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बाध कर मौन जलूस निकाला। वहीं सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद रायल ने शनिवार देर शाम केंडल मार्च निकाल कर देश की लाडली को श्रद्धाजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। 13 दिनों तक जिन्दगी और मौत की जंग लड़ने के बाद दिवंगत हुई दिल्ली की छात्रा को जेसीआई जींद रायल ने भी सड़कों पर आकर अपनी संवेदना प्रकट की। देर शाम रायल जेसीज परिवार सफीदों गेट पर प्रस्तावित लाडली चौंक पर इकट्ठा हुए और वहा से हाथों में मोमबत्तिया जलाकर रानी तालाब के लिए मार्च शुरू किया। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। संस्था के संरक्षक जेसी अमर जैन ने कहा कि दामिनी ने पूरी हिम्मत से समाज के राक्षसों का सामना किया। वहीं जेजे विंग की चेयरपर्सन कुमारी महिमा ने कहा कि आज सड़कों पर चलना लड़कियों के लिए खतरे से खाली नही है और सुरक्षा का माहौल बनाना सारे समाज की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम के परियोजना निदेशक जेसी विवेक सिंगला और विकास गुप्ता ने मार्च का संचालन किया। इस मौके पर संरक्षक जेसी अजेश जैन, अध्यक्ष सुनील मोंगा, सचिव बिजेंद्र सैनी, डॉ. कमल गिरोत्रा डॉ. आरके सहगल, दीपक घींगड़ा, तरुण गोयल, अमित दिवान, नितिन गोयल, राजेश जैन, कमल शर्मा तथा महिलाओं में ललिता रानी, गीता, कान्ता सैनी, सविता, नीरज, कन्नू, व लवली आदि शामिल थे। वहीं स्टेप अप डांस अकेडमी के सदस्यों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला और पीडि़ता को श्रद्धांजलि दी। अकेडमी से लेकर शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए आगे आना होगा। डायरेक्टर जगदीप ने कहा कि अब पीडि़ता सो गई है, लेकिन हमारे समाज को जगा गई है। अब हमें उसके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना होगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो ऐसी प्रार्थना की गई।
Monday, 31 December 2012
Sunday, 30 December 2012
जींद : दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व विद्यार्थियों ने शहर में मौन जलूस, कैंडल मार्च निकाला। इसके अलावा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित किए गए।
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ने जिला उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं संस्थान के तत्वावधान में देर शाम पीडि़त की मौत पर जाट धर्मशाला से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसकी अगुवाई इंस्टीट्यूट के निदेशक राजकुमार भोला ने की। इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए निदेशक राजकुमार भोला व बेटी बचाओ, सृष्टि बचाओ के संयोजक अमित ने कहा कि पूरा भारत वर्ष भारत माता अपनी बेटी के गम में डूबा हुआ है। इंसानियत शर्मसार होकर अपना मुंह छिपाए हुए है। हम हमारी उस अभागी बेटी का जीवन बचाने में तो कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन उसे वचन तो दे सकते हैं कि उसके जाने के बाद भी उसे इंसाफ जरूर मिलेगा। उन दरिंदों को फांसी देकर उसकी आखिरी इच्छा को पूरा करके ही उसे श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सभी एकत्रित होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पीड़िता की आखिरी इच्छा का ख्याल रखते हुए और बच्ची से इंसाफ करते हुए दोषियों को कम से कम फांसी की सजा दिलाकर उसे सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। वहीं देर शाम संस्थान के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने जाट धर्मशाला से लेकर शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च भी निकाला।
उधर पंजाबी बाजार तांगा चौक के व्यापारियों ने शहर में मौन जलूस निकाला। व्यापारी तांगा चौक पर एकत्रित हुए और बाजार से होते हुए शहर थाना, रानी तालाब होते हुए आसरी गेट से वापस तांगा चौक पर पहुंचे। इससे पूर्व वक्ताओं ने मांग की कि दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़त लड़की के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने पीडि़ता की मौत पर शोक जताया और उसे श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों को सजा सजा मिलनी चाहिए। यही लड़की को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Friday, 28 December 2012
लिंगानुपात पर किया गांव में शोध
यही नहीं देश की पहली ग्राम सभा व सर्व खाप महापंचायत करने पर सरपंच का साक्षात्कार भी किया गया। छात्र आयुषी सिंह पिछले नौ दिनों से गांव में लोगों से मिलकर लिंगानुपात तथा भ्रूणहत्या पर उनके विचार जान रही है। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत की। गांव की उन महिलाओं से भी बातचीत की, जिनकी दो या दो से अधिक बेटियां हो। यही नहीं उन की महिलाओं की सास से भी बातचीत की। इसमें बहू व सास से अलग-अलग लड़कियों के बारे में विचार जाने गए। इसके अलावा समाज में लड़कियों को न स्वीकाराने के पीछे भी जानकारी जुटाई गई।
आयुषी ने यह भी जाना कि आखिर लिंगानुपात को सही करने में महिलाएं आगे बढ़कर अपनी भूमिकाएं क्यों नहीं निभा रही। गांव में भ्रूणहत्या को खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों पर गांव के सरपंच सुनील जागलान से बातचीत की गई और आयुषी ने सुनील का साक्षात्कार शोध में शामिल किया। गांव के सरपंच सुनील जागलान ने भी गांव पर शोध करने पर आयुषी का धन्यवाद किया।
लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय की एमएससी फाइनल की छात्रा आयुषी सिंह ने बातचीत में बताया कि उसे यहां आकर काफी अच्छा लगा और शोध के लिए काफी अच्छी जानकारी एकत्रित हुई। गांव के लोगों ने जो प्रयास किया है, वह काफी सराहनीय है। यदि महिलाओं पर अत्याचार कम करने हैं तो महिलाओं को ही सबसे पहले आगे आना होगा।
Tuesday, 25 December 2012
ट्रेनों में भी महिलाओं की सुरक्षा होगी पुख्ता
जींद : ट्रेन में महिलाओ से बदतमीजी या छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे मनचले युवकों की महिलाओं के प्रति कोई भी गलत हरकत उन्हे जेल पहुंचा सकती है। महिलाओं के प्रति बढ़ती वारदातों के चलते राजकीय रेलवे पुलिस ने अहम कदम उठाए है। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटिया लगाई गई है जो ऐसे मनचले युवकों को मौके पर ही पकड़ कर उन्हे जेल पहुंचाने का काम करेगे। महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों को देखते हुए रेलवे पुलिस ने अहम कदम उठाया है। रेलवे पुलिस ने ऐसे मनचले युवकों का सबक सिखाने का फैसला लिया है। अब ट्रेनों में सादी वर्दी में महिला और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो ट्रेनों में ऐसे युवकों की धरपकड़ करेगी, जिनका आचरण महिलाओं के प्रति ठीक नहीं होगा। अधिकतर मनचले युवक ट्रेनों में ऐसी हरकतों को ज्यादा अंजाम देते है। चलती ट्रेनों में युवकों के खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं होता, जिससे उनके हौसले बढ़ जाते है। ऐसे में राजकीय रेलवे पुलिस की महिला तथा पुरुष पुलिस कर्मी डिब्बों में तैनात रहेगे और ऐसे युवकों को मौके से ही काबू करेंगे। इसके लिए जींद में भी तीन महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो सुबह से लेकर शाम तक ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों पर ऐसे मनचलों पर नजर रखती है।
महिलाओं के साथ बढ़ती वारदातों के चलते महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रेलवे पुलिस कर्मचारी मौके से ही ऐसे युवकों को पकड़ेंगे। इसके अलावा ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी रहेगी।
विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस जींद
Monday, 24 December 2012
अब पुलिस चौकी व थानों में लगेंगे शिकायत बॉक्स
जींद : दुष्कर्म की घटना के अलावा अन्य किसी भी पीड़ा को लेकर पीड़ित महिला अपनी शिकायत के प्रति अब परेशान नहीं होगी। जींद पुलिस ने एक स्पेशल मुहिम को शुरू करने का कदम उठाया है।
महिलाएं अपनी परेशानी व शिकायत स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनके समक्ष पेश होकर भी दर्ज करवा सकती है। इन शिकायतों को अधिकारी प्रमुखता से लेकर समाधान करेगे ताकि महिला को समय के रहते अपनी शिकायत में परेशानी न हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। अब जींद जिले के प्रत्येक थाना व चौकी में एक एक शिकायत बॉक्स लगाया जाएगा ताकि महिलाएं स्वयं व किसी के माध्यम से अपनी लिखित शिकायत बॉक्स में डालकर न्याय की गुहार लगा सकें।
एसएसपी सौरभ सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के अलावा चौकी इंचार्ज को आदेश जारी किए है कि वह अपने अपने थाने व चौकियों में एक महिला शिकायत बॉक्स तुरत प्रभाव से लगाएं ताकि महिलाएं अपनी शिकायत बॉक्स में डाल सकें। शिकायत मिलते ही मामले को संज्ञान में तुरंत लाकर कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा ताकि महिलाओं को शिकायत में परेशानी न हो।
एसपी व डीएसपी कार्यालय में भी लगेगा बॉक्स
जींद एसपी कार्यालय में पहुचकर भी महिलाएं गुप्त तरीके से अपनी शिकायत बॉक्स के माध्यम से दे सकती है। शिकायत को पढ़ते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई की जाएंगी और शिकायत देने वाले को पूरी तरह से न्याय दिलवाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा जींद डीएसपी हेड क्वार्टर, डीएसपी कार्यालय नरवाना, डीएसपी कार्यालय सफीदों में भी शिकायत बॉक्स लगेंगे ताकि महिलाएं अपनी शिकायत दे सकें।
100 व 1091 नंबर पर टेलीफोन से दे सकते हैं शिकायत
शिकायत बॉक्स के अलावा महिलाएं अपनी शिकायत कंट्रोल रूम में 100 नंबर अपनी शिकायत दे सकती है। साथ ही ऑन लाइन 1091 हैल्प लाइन भी अपनी शिकायत बताएं। शिकायत पाते ही पुलिस महिला पीसीआर सहयोग के लिए मौके पर पहुच जाएगा।
शिकायत बॉक्स में दिन में दो बार सुबह 11 बजे व सायं पांच बजे खोला जाएगा ताकि उसमें पड़े पत्रों को पड़कर शिकायतों को अमल में लाया जा सके।
सौरभ सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जींद
Monday, 17 December 2012
दो जिलों के बीच पीस रही पीडि़ता
पुलिस प्रशासन करे कार्रवाई
इस मामले में महिला की मदद करने के लिए आगे आई समाजसेवी उषा का कहना है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को पकड़कर महिला को न्याय दिलाना चाहिए। उसने कहा कि करनाल में जो यह सैक्स रैकेट चल रहा है, उसे भी पुलिस को खत्म करके आरोपियों को पकड़ना चाहिए।
एसपी से मिला पीडि़त परिवार
इस बारे में पीडि़त महिला की मां का कहना है कि वह इस बारे में पुलिस अधीक्षक जींद सौरभ सिंह से मिले और उन्होंने करनाल पुलिस को फोन करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था कि अब वहां उनकी बात सुनी थी। जींद पुलिस ने उनका साथ दिया है और आगे वहां करनाल में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
Saturday, 15 December 2012
24 को जिला स्तर पर होगी भूख हड़ताल : शहनवाज
जींद : इंटर्नशिप के विरोध और एचटेट को जल्द से जल्द आयोजित करने की मांग पर जेबीटी स्टूडेंट फोरम हरियाणा के आह्वान पर राज्यस्तरीय सम्मेलन नेहरू पार्क में प्रदेशाध्यक्ष शहनवाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि एक जनवरी 2013 को पूरे प्रदेश के विंद्यार्थी चंडीगढ़ कूच करेंगे। नए वर्ष के अवसर पर हरियाणा सरकार को शिक्षा में देश में पहले नंबर पर कहने का आइना दिखाया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष शहनवाज ने कहा कि 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भूख हड़ताल की जाएगी। सरकार के विद्यार्थी विरोधी फैसलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच संचालन राज्य सचिव मंडल सदस्य मानव प्रदीप एवं क्रांति ने संयुक्त रूप से किया। एसएफआइ के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि सरकार का यह फैसला जनतंत्र विरोधी है। राज्य व केंद्र सरकार सार्वजनिक शिक्षा पद्धति को खत्म करना चाहती है। सरकार ने 2008 में राज्य के तीन जिलों के 70 स्कूल भारती फाउंडेशन को बेच दिया थे। विद्यार्थी एवं अध्यापकों के विरोध के कारण सरकार को झुकना पड़ा था। अभी सरकार ने जेबीटी में इंटर्नशिप को लागू करना, प्राइमरी स्कूल शिक्षा पद्धति को खत्म करने का दूसरा कदम है। जेबीटी स्टूडेंट एवं एसएफआइ इसको सहन नहीं करेगी और आंदोलन को तेज करके सरकार को मजबूर एवं झुका कर ही दम लिया जाएगा। इस अवसर पर एसएफआइ के जिलाध्यक्ष अशोक, मोनिका, हेमंत, मनीत, कुलदीप, सुशीला, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...

