Wednesday, 14 November 2012

ट्रक जब्त, 16 भैंस बरामद

उचाना : बड़ौदा गांव के पास पुलिस ने रविवार रात को जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने ले जा रहे भैंसों से भरे ट्रक को काबू कर 16 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले उसमें सवार तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उचाना पुलिस रविवार रात को गाव बड़ौदा टी प्वाइंट पर आने जाने वाले वाहनों की जाच कर रही थी। उसी दौरान नरवाना की तरफ से आ रहे ट्रक को पुलिस कर्मियों ने इशारा कर ट्रक को रुकवा लिया। जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 16 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। बेरहमी पूर्वक पशुओं को भरे जाने के कारण अधिकांश की स्थिति दयनीय हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि भैंसों को उत्तरप्रदेश स्थित बुचड़खाने में ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गांव कारतू मुज्जफरनगर निवासी जसीन, गाव सिकर निवासी फोरमैन तथा सतबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित

अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...