
जींद : समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो को करने के लिए बराह कलां बाहरा के प्रधान एवं सर्वखाप पंचायत हरियाणा के संयोजक कुलदीप सिंह ढांडा को इंदिरा गांधी समरसता राष्ट्रीय अवार्ड 2012 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय के सामने कृष्णा मेनन भवन के सभागार में 19 नवंबर को स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कुलदीप ढांडा को एक गोल्ड मेडल, पगड़ी, सरोपा तथा प्रशस्ति पत्र सीबीआइ के पूर्व निदेशक जोगेंद्र सिंह द्वारा नवाजा गया। समारोह में जोगेंद्र सिंह के अलावा पूर्व चुनाव आयुक्त भारत सरकार जीवीजी कृष्णामूर्ति, ब्रिगेडियर बीपीएस लांबा, महावीर प्रसाद टोरडी व डॉ. कृष्णबीर चौधरी प्रधान भारतीय कृषक समाज नई दिल्ली आदि मौजूद थे। कुलदीप सिंह ढांडा को उक्त सम्मान मिलने पर बराह कलां बाहरा जींद व सर्व खाप पंचायत हरियाणा के लिए एक विशेष उपलब्धि बताया है। ढांडा को सम्मान मिलने पर जाट धर्मार्थ सभा जींद के प्रधान रामचंद्र, प्रगतिशील किसान क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर कटारिया, कोषाध्यक्ष कर्मबीर यादव, दलीप चहल, संरक्षक चहल खाप, सत्यवान ढांडा, रामचंद्र, भीरा, रामफल देसवाल, सहीराम देसवाल, सूबे सिंह कटारिया, ओमप्रकाश, रमेश, सूबे सिंह, सतबीर, टेकराम कंडेला, इंद्र सिंह ढुल ने खुशी जाहिर की है। समारोह में ढांडा के साथ गए राजबीर कटारिया, दलीप सिंह चहल तथा सत्यवान ढांडा ने बताया कि कुलदीप ढांडा को जींद जिले में एक गरीब लड़की की शादी करने व एक गरीब होशियार विद्यार्थी को वजीफा देने के लिए भी संस्था ने अधिकृत किया है।
जेनेवा जाने वाले शिष्टमंडल में शामिल हुए ढांडा
कुलदीप ढांडा को राष्ट्र संघ (यूएनओ) में भारत को विटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने के लिए जेनेवा जाने वाले शिष्टमंडल में शामिल किया गया है। इसके पूर्व जल्द ही यह शिष्टमंडल नेपाल, भूटान, चीन, बंगलादेश व इटली का दौरा करेंगे।
No comments:
Post a Comment