Friday, 9 November 2012

एटीएम बदलकर 43 हजार रुपये निकाले


सफीदों : हाट रोड स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम केबिन में अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 43 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारखाना निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सफीदों शाखा का उपभोक्ता है। गत 15 अक्टूबर को हाट रोड स्थित बैंक के एटीएम केबिन में एटीएम कार्ड के माध्यम से कुछ राशि निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खामी से मशीन से पैसे नहीं निकले। एटीएम केबिन में खड़े एक युवक ने सहायता के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पैसे निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्ड से पैसे नहीं निकले। गत दिवस जब वह राशि निकलवाने के लिए बैंक के एटीएम में गया तो उसका पिन कोड गलत बताया। तीन बार पिन कोड गलत बताने का बाद एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया। जिसकी शिकायत उसने बैंक प्रबंधक से की। जब उसने अपने खाते की जाच की तो उसके खाते से अलग-अलग दो किश्तों में 43 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित

अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...