I AM KULDEEP SINGH SANDHU. WORKING AS A REPORTER. MOBILE NO. 09253376647
Thursday, 15 November 2012
हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को किया स्कार्फ भेंट
जुलाना : बाल दिवस के अवसर पर हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड हरियाणा के बच्चे राष्ट्रपति भवन पहुचे। जहा पर हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को स्काउट चिह्न स्कार्फ भेंट किया। स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त सुदेश सहरावत ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिला। राष्ट्रपति से बच्चों की वार्तालाप हुई। इस प्रतिनिधि मंडल में हरियाणा के स्काउट एंड गाइड के राज्य संगठन आयुक्त सतीश कुमार व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त के नेतृत्व में आठ बच्चे शामिल थे। स्काउट एंड गाइड को पूरे एशिया में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इडिपेंडेस स्काउट एशिया जोन की तरफ से थेंक्स अवार्ड मिला है उससे भारत का नाम रोशन हुआ है इसकी भी प्रणव मुखर्जी ने स्काउट एंड गाइड के संगठन आयुक्त व प्रशिक्षण आयुक्त को बधाई दी। इस अवसर पर आशीष, रोहित, निकिता, रजत, अंकुश, नवदीप सहराय, आशीष शामिल थे।
No comments:
Post a Comment