सफीदों : पानीपत की जेडब्ल्यूएस कंपनी की तर्ज पर स्थानीय खासर चौक पर स्थित एमपी ग्रुप नामक कंपनी ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लगभग दो करोड़ रुपये का चूना लगाकर पिछले तीन दिन से कंपनी के मालिक फरार हो गए।
ठगी का शिकार लोगों ने शनिवार को कंपनी के कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की और अपना पैसा वसूलने के लिए घोटाला करने वाले कंपनी के मालिकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने इस मामले को कानूनी प्रक्रिया बताकर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। ऐसे में ठगी का शिकार लोग अपने पैसे प्राप्त करने के लिए भटक रहे है।
लालच देकर बनाया शिकार
आधुनिक युग के परिचायक कंप्यूटर को जरिया बनाकर लोगों को चुना लगाने वाले लोगों ने क्षेत्र के लगभग 750 लोगों को दो करोड़ रूपये का चुना लगा दिया। इस संदर्भ में विरेन्द्र, सोनू, सुनील, सतीश खर्ब, अमीत सैनी, अमर, विजेंद्र, दीपक चौहान, संदीप चौपड़ा व पंकज ने बताया कि एमपी ग्रुप नामक कंपनी द्वारा लोगों को स्वरोजगार कर लाखों रूपये महीना कमाई करने के सपने दिखाए थे।
कंपनी ने पढ़े लिखे बेरोजगारों को अपना निशाना बनाया। कंपनी ने कंप्यूटर पर युवाओं को डाटा एंट्री के काम सहित एड पोस्टिग का कार्य दिया जाता था। जिसके लिए युवाओं को पखवाड़े में हिसाब कर मोटी रकम कमाने का लालच दिया गया।
यह कार्य करने के लिए इटरनेट पर आईडी न. दिया जाता, जिसके तहत कार्य का हिसाब किताब बनाया जाता और पैसे का बंटवारा करते थे। पिछले तीन दिन से एमपी ग्रुप के मालिकों ने अपने कार्यालय को ताला लगाकर अपने उपभोक्ताओं को चकमा दे गए। इस संदर्भ में पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
No comments:
Post a Comment