I AM KULDEEP SINGH SANDHU. WORKING AS A REPORTER. MOBILE NO. 09253376647
Wednesday, 14 November 2012
रेलवे स्टेशन पर मिला भरतपुर का बच्चा
दो दिन पहले नरवाना रेलवे स्टेशन से बरामद बच्चे के परिजनों को ढूंढने के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन के अधिकारी प्रयासरत है। बच्चा राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव खोरा का रहने वाला बताया गया है। प्रोटेक्शन अधिकारी सरोज तंवर ने वहां के बयाना थाने में इसकी जानकारी देकर परिजनों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने बरामद बच्चे को जिला बाल संरक्षण अधिकारी के पास जींद भेज दिया। बच्चे की तबीयत खराब होने पर पहले तो अस्पताल में उसका इलाज कराया गया और बाद में उसे मिशन इंडिया संस्था में रखा गया। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में तंवर ने बताया कि बच्चे ने अपना नाम समय और पिता का नाम कृष्ण बताते हुए राजस्थान के भरतपुर जिले के खोरा गांव का रहने वाला बताया। इस पते को कन्फर्म करने के लिए प्रोटेक्शन अधिकारी ने भरतपुर जिले के बयाना थाने में संपर्क किया और उसके अंतर्गत आने वाले गांव खोरा में कृष्ण नामक व्यक्ति के नौ वर्षीय बेटे समय के परिजनों की पड़ताल करने को कहा है।
No comments:
Post a Comment