जींद : प्रियदर्शनी इंदिरा गाधी महिला महाविद्यालय की दो लैबों से लगभग दो लाख रुपये कीमत के कंप्यूटर उपकरण चोरी हो गए जबकि दोनों लैबों के दरवाजे तथा खिड़किया व उन पर लगे ताले सब ठीकठाक है। पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरा गाधी महिला महाविद्यालय की कॉर्मस लैब तथा लैंग्वेज लैब से लाखों रुपये कीमत के कंप्यूटर उपकरण चोरी हो गए। लगभग डेढ़ महीने से बंद दोनों लैबों के ताले तथा खिड़किया सब कुछ ठीक है। कीमती उपकरण चोरी कैसे हुए इसका रहस्य बना हुआ है। दोनों लैबों से कीमती उपकरण चोरी होने का उस समय पता चला जब कंप्यूटर लैबों को सफाई के लिए खोला गया। लैबों में रखे कंप्यूटरों के ढाचे सही सलामत थे जबकि उपकरण गायब थे। साथ यह भी आशका जताई जा रही है कि उपकरणों की चोरी काफी पहले हुई है। नई इमारत में कॉलेज शिफ्ट होने से पूर्व महिला कॉलेज राजकीय महाविद्यालय की इमारत में चलता था। वहीं से लगभग डेढ़ माह पूर्व सामान को उठाकर नई इमारत में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद कंप्यूटरों को नवनिर्मित इमारत की लैबों में रख दिया गया, जिसकी बाद में कोई सुध नहीं ली गई। आशका जताई जा रही है कि लैब का सामान बदलते समय या फिर पुरानी इमारत से ही कंप्यूटर उपकरणों की चोरी हुई है। कॉलेज प्राचार्य एसके आहुजा ने कंप्यूटर उपकरण चोरी के मामले की पुलिस को शिकायत दे दी है।
कॉलेज कमेटी ने भी की जांच
इस मामले की पूरी जांच कॉलेज की कमेटी ने भी की, लेकिन उनके हाथ भी कुछ नहीं लगा। कमेटी ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि जिस प्रकार से सामान चोरी हुआ है, उससे सीधा शक कॉलेज के ही किसी जानकार पर जा रहा है।
No comments:
Post a Comment