Monday, 19 November 2012

मधुर भजनों से किया साई व कृष्ण का गुणगान

 सफीदों : श्री साई श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात्रि नगर के रामलीला मैदान में श्री साई श्याम अमृत वर्षा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इसमें वृंदावन से पहुची साध्वी पूर्णिमा ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से देर रात्रि तक श्री साई और कृष्ण भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर उनके द्वारा गाए गए भजन रहमता करदा है झोलिया भरदा है व आज नही नचना ते फेर कदे नचना ने मौजूद श्रदालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्य क्रम में शिरकत करने पहुंचे नरेश बराड़ ने कहा कि भगत और भगवान का रिश्ता बड़ा ही पवित्र रिश्ता है। इस मौके पर साध्वी पूर्णिमा ने कहा कि सत्संग में जाकर मनुष्य को सच्चे ज्ञान की प्राप्ति होती है और सत्संग के माध्यम से ही मनुष्य की लौ हरि से मिलती है। इस कारण मनुष्य को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर सत्संग में जाना चाहिए। इस मौके पर मा. गुलाब ¨सह किरोड़ीवाल, नरेश जागड़ा, साधूराम बंधू, ¨रकू राजपूत, दीपक शर्मा, बृजनरूला, ब्रह्मप्रकाश, सुनील शर्मा, विनित नंदा, गौरव नंदा, सन्नी नंदा आदि मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित

अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...