बड़ा बीड़ वन में लगभग तीन माह पहले टाटा सूमो चालक पर हमला कर गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिर्चपुर गांव निवासी जयबीर ने गत 18 मई को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रात को अपनी सूमो गाड़ी लेकर गाव वापस लौट रहा था। बड़ा बीड़ वन के पास सुभाष नगर निवासी अंकित, मोनू तथा एक अन्य व्यक्ति ने जान पहचान का फायदा उठा इशारा कर गाड़ी को रुकवा लिया। उसी दौरान अंकित ने अपने पास मौजूद बिंडे से जयबीर पर हमला कर दिया। इससे जयबीर बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। बाद में दोनों युवक सूमो गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जयबीर की शिकायत पर अंकित, मोनू तथा एक अन्य के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर अंकित तथा मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें सहारनपुर उत्तरप्रदेश निवासी अरविंद का नाम भी उभर कर सामने आया था। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...
No comments:
Post a Comment