जींद : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन मुख्यालय हिसार की राज्य कमेटी के आह्वान पर सर्कल स्तरीय कन्वेंशन हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव रामफल दलाल ने की और संचालन नरवाना यूनिट सचिव सुरेश राठी व राज्य वित्त सचिव नरेश कुमार ने किया। राज्य वित्त सचिव नरेश कुमार ने कहा कि सरकार के इशारे पर निगम मैनेजमेंट भी जान-बुझकर कर्मचारी समस्याओं से अनजान बनी हुई है। खानापूर्ति के लिए यूनियनों से बैठक करते हैं, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को निपटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके रोष स्वरूप ही एक बार फिर संगठन को संघर्ष की राह पकड़नी पड़ी है। फ्रेंचाइजी का विरोध, ठेकेदारी प्रथा का विरोध, निजीकरण का विरोध, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पडे़ पदों को नियमित भर्ती करने आदि मांग हैं। 22 अगस्त को सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 31 अगस्त को मालेकर भवन दिल्ली में कच्चे कर्मचारियों की राष्ट्रीय कन्वेंशन में भाग लेंगे व 18 सितंबर को विद्युत सदन हिसार पर प्रदर्शन करके आगे की रणनीति बनाकर विद्युत सदन पंचकूला व बिजली मंत्री के आवास घेराव के लिए कूच करेंगे। इस अवसर पर छोटेलाल, रामकिशन कुंडू, जयभगवान रोहिला, सतपाल, सुरेश, सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment