भ्रष्टाचार विरोधी व व्यवस्था परिवर्तन हेतु चल रहे आंदोलन के आठवें दिन दीवानखाना मार्केट पर रामचंद्र, जोरा सिंह आर्य, जिले सिंह तथा रामदिया इंदौरान अनशनकारी रहे। आंदोलन के समर्थन में लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में लायंस क्लब व जेसीआइ जींद आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला तथा अन्य संस्थाओं व आम जनता से जुड़ने का आह्वान किया। जोरा सिंह आर्य ने कहा कि जैसे-जैसे आंदोलन लंबा हो रहा है, उसमें जनता की भागीदारी बढ़ रही है और सरकार की परेशानी भी बढ़ रही है। सरकार का हठ आंदोलन की शक्ति के सामने शीघ्र ही ध्वस्त होने को मजबूर होगा तथा राष्ट्रवादी जनतांत्रिक शक्तियों की विजय होगी। मंत्रिमंडल में जिस आशा के साथ फेरबदल किया है, वे मनसूबे वर्तमान हालात में कभी पूरे नहीं होंगे। इस अवसर पर डीसी विकास, उमेद सिंह सांगवान, वेदप्रकाश, नंदकिशोर गोयल, महताब, सर्जेट, योगेश, सुलतान सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment