Wednesday, 29 August 2012
महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की
आर्य समाज मंदिर में बुधवार को वेद प्रचार मंडल के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सार्वदेशिक सभा के प्रधान आचार्य बलदेव ने की। बैठक में 25 से 28 अक्तूबर तक रोहिणी दिल्ली स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली एवं आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महा सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। आर्य महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए 32 देशों के प्रतिनिधियों ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा भारत में असाम, केरल, मिजोरम सहित सभी प्रातों से प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...

No comments:
Post a Comment