रेलवे कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नादर्न रेलवे मैन्स यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों पर रेलवे स्टेशन मुख्य गेट के सामने धरना दिया। इसमें मुख्य रूप से गार्ड और ड्राइवरों ने भाग लिया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग की गई कि छठे वेतन आयोग के सभी बैनीफिट शुरू से दिए जाए। यदि बाद में दिए जाते हैं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। शाखा सचिव आदर्श चोपड़ा ने कहा कि 2006 से ही रेलवे कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए। वोलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलना चाहिए ताकि ऐसे कर्मचारी अपने बच्चों को एडजस्ट करा सके। यदि धरना पूरे भारत में अपनी मांगों पर दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान भूपेंद्र शर्मा, रवि चोपड़ा, प्रमोद नेगी, जयनारायण कौशिक, मीनू वर्मा, सतनारायण राणा, जयभगवान, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...
No comments:
Post a Comment