रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों ने एक यात्री पर हमला कर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुच गई और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालवी निवासी बहादुर दिल्ली से जींद आ रही थ्री डीजे पेसेंजर से रोहतक से सवार हुआ था। मंगलवार रात को जब वह जुलाना रेलवे स्टेशन पर उतरकर बाहर आ रहा था। उसी समय तीन अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उससे 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुच गई और घायल यात्री को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया तथा घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। घायल बहादुर ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार गाव दुबलधन से 50 हजार रुपये नकदी लेकर आ रहा था। रेलवे स्टेशन से निकलते ही तीन अज्ञात युवकों ने उसके सिर पर वारकर नकदी छीनकर फरार हो गए। जाच अधिकारी राममेहर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। असलियत क्या है वह जाच के बाद ही सामने आ पाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
तीर्थ में स्नान करने से दूर होती हैं बीमारियां पिल्लूखेड़ा : जींद जिले के आसन गांव का तीर्थ अश्वनी कुमार दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। 33 क...
-
आगामी 10 दिन में रानी तालाब में शुरू हो जाएगी बोटिंग रोहतक के ठेकेदार ने जुटाई सारी जानकारी जींद शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक रा...
-
हर ब्लाक में एक प्राइमरी स्कूल बनेगा स्मार्ट स्कूल डीसी के पास भेजी 5-5 स्कूलों की सूची बजट मिलते ही स्कूलों में बनेंगे लोकर जींद : जिले...
No comments:
Post a Comment