रामगढ़ गांव में घर में घुस पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल रहे अन्य लोगों और लूटे गए सामान के बारे में पूछताछ कर रही है। रामगढ़ गांव ढाणी निवासी नारायण ने पुलिस में शिकायत दी है कि गत 22 जुलाई रात को वह घर पर लेटा हुआ था। उसी दौरान रामराये खेड़ा निवासी कृष्ण दो अन्य व्यक्तियों के साथ मकान में घुस आया और पिस्तौल के बल पर काबू करक घर में रखी नकदी और जेवरात मागे। सामान न देने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी। तीनों ने दीवान में रखी 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की बालिया, कोका, दो चादी के सेट, 20 कारतूस और अन्य कीमती सामान निकाल लिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने नारायण की शिकायत पर रामराये खेड़ा निवासी कृष्ण को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ लूट, जान से मारने की धमकी देने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में रामराये खेड़ा निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment