सुदकैन खुर्द गाव में एक महिला ने तीन महिलाओं से नौ तोले सोना और आधा किलो चादी की ठगी कर फरार हो गई। सुदकैन खुर्द गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महिला पिछले एक सप्ताह से उनके गाव में बर्तन बेचने के लिए आती थी। इससे उस महिला का उनके घर आना-जाना हो गया था। वह महिला पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देती थी। चार जुलाई को उस महिला ने उसकी पत्नी पुष्पा, कविता पत्नी मोहन और अन्नू पत्नी सोनू को एक जेवर के बदले एक सप्ताह में 20 हजार रुपये साथ देने का झासा दिया। इससे तीनों महिलाओ ने अपने पास रखे जेवर व पहने हुए जेवर भी उतार कर रुपये के लालच में उस अज्ञात महिला को दे दिए। वादे के मुताबिक उस अज्ञात महिला को जेवर और रुपये के साथ रविवार को गाव में वापस आकर उन महिलाओं को देने थे, लेकिन वह महिला नहीं लौटी तो उन महिलाओं ने आप बीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...
No comments:
Post a Comment