पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने तीन थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। तबादला किए गए थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है। उचाना थाना प्रभारी निरीक्षक कुलवंत सिंह को सफीदों का थाना प्रभारी लगाया गया है जबकि उनके स्थान पर निरीक्षक जंगशेर सिंह को उचाना थाना प्रभारी लगाया गया है। सफीदों थाना प्रभारी निरीक्षक गुरदयाल सिंह को पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक पखवाड़े में थाना प्रभारियों का दूसरा तबादला है। कुछ दिन पहले जुलाना थाना प्रभारी रामचंद्र शर्मा के पुलिस लाइन भेजा गया था। उनके स्थान पर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी वेदप्रकाश को जुलाना थाना प्रभारी लगाया गया था जबकि पिल्लूखेड़ा थाना में सब इस्पेक्टर टेकराम शर्मा को इचार्ज लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कार्यशैली को चुस्त-दुरुस्त रखने व कार्य प्रणाली में पारदर्शिता रखने के लिए तबादले किए गए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment