हरियाणा की खापों की बैठक बीबीपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यक्तिगत रूप से खाप पंचायत करने पर रोक लगाई जाएगी। इससे आपसी भाईचारे में दिक्कतें आती है। बैठक में बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए 307 खाप प्रधान रामकर्ण सोलंकी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही हरियाणा में सभी खापों की एक महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें एक संविधान तैयार किया जाएगा। इस संविधान पर सभी खापें कायम रहेंगी। इसके लिए कुछ लोगों का चयन भी किया जाएगा। फिलहाल यह खाप महापंचायत कब होगी? फिलहाल इस बारे में तिथि तय नहीं की गई। रामकर्ण ने कहा कि आज जो अलग-अलग व्यक्तिगत खाप पंचायतें हो रही है, वह गलत है। इससे समाज पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए व्यक्तिगत खाप पंचायतों को रोकने के लिए जल्द ही महापंचायत होगी। उन्होंने खाप पंचायतों में महिलाओं की भूमिका को जरूरी बताया। खाप पंचायतें हमेशा से ही भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ रही हैं। 2004 व 2006 में खाप पंचायतों ने इसके खिलाफ खुलकर विचार दिए और निर्णय दिए, जिसका काफी असर पड़ा है। बैठक में भ्रूणहत्या पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर हरियाणा की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment