जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आखिरकार पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रही गांव मोरखी निवासी महिला की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मोरखी निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से उनके आवास पर मिलकर बताया था कि गत २० जून को उसका पति कार्यवंश बाहर गया हुआ था। वह मकान के बाहर सोयी हुई थी। रात को गांव का ही श्यामलाल घर में घुस आया और चुनी से उसके हाथ, पांव बांधकर उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने या घटना के बारव् में किसी को बताने पर श्यामलाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पति के घर वापस लौटने पर उसने घटना के बारव् में बताया। फिर अपने पति के साथ पिल्लूखेड़ा थाना पहुंची और श्यामलाल के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब मामला दर्ज करने में पुलिस कर्मचारी आना कानी कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी को पीड़िता का मैडिकल करवा मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिस पर शुक्रवार रात को पीड़ित महिला का सामान्य अस्पताल में मैडिकल परीक्षण करवाया गया। दुराचार की पुष्टि होने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर गांव मोरखी निवासी श्यामलाल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Saturday, 23 June 2012
एसपी के हस्तक्षेप के बाद हुआ रव्प का मामला दर्ज तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रही पीड़िता

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
तीर्थ में स्नान करने से दूर होती हैं बीमारियां पिल्लूखेड़ा : जींद जिले के आसन गांव का तीर्थ अश्वनी कुमार दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। 33 क...
-
आगामी 10 दिन में रानी तालाब में शुरू हो जाएगी बोटिंग रोहतक के ठेकेदार ने जुटाई सारी जानकारी जींद शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक रा...
-
हर ब्लाक में एक प्राइमरी स्कूल बनेगा स्मार्ट स्कूल डीसी के पास भेजी 5-5 स्कूलों की सूची बजट मिलते ही स्कूलों में बनेंगे लोकर जींद : जिले...
No comments:
Post a Comment