पिल्लूखेड़ा : जिले में ट्रासफार्मर चोर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है और किसानों, बिजली निगम और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पिछले पाच दिनों में ट्रासफार्मर चोर गिरोह लगभग आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। ढाठरथ निवासी रामचंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने खेत में 16केवी का ट्रासफार्मर रखा हुआ था। मंगलवार रात को चोरों ने ट्रासफार्मर से क्वाइल, तेल, ताबे के तार सहित अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिए। मोरखी गांव निवासी शमशेर सिंह के खेत में रखे 10 केवी ट्रासफार्मर से भी चोरों ने कीमती उपकरणों को चोरी कर लिया। भंभेवा गांव निवासी लालचंद और सतबीर के खेत में रखे ट्रासफार्मरों से चोरों ने कीमती स्पेयर पार्ट्स, एचटी, एलटी कॉपर, क्वाइल और ऑयल को चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने चोरी की शिकायत निगम के अधिकारियों तथा पुलिस को दे दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
तीर्थ में स्नान करने से दूर होती हैं बीमारियां पिल्लूखेड़ा : जींद जिले के आसन गांव का तीर्थ अश्वनी कुमार दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। 33 क...
-
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर जागरूकता रैली निकाली जींद सावित्री नगर में बेटी के जन्म पर कुंआ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया ग...
-
विकास के मामले में जींद की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार : मिढ़ा जींद जींद के इनेलो विधायक डा. हरिचंद मिढ़ा ने सोमवार को विधानसभा सत्र...
No comments:
Post a Comment