आतंकियों पर नजर रखने का काम अब स्पाई रोबोट करेगा। यह रोबोट में एक कैमरा लगा हुआ है जो अपने आसपास होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा। यह स्पाई रोबोट मोबाइल के जरिये दुनिया के किसी भी कोने से संचालित किया जा सकता है। इस स्पाई रोबोट को बनाया है जींद इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन के फाइनल वर्ष के छात्रों अनिल, दीपक, प्रवेश, निर्मल, सविता और अंजलि ने। उन्होंने इस रोबोट का निर्माण कॉलेज की प्रोजेक्ट लैब में किया। इसे मोबाइल के जरिये दुनिया के किसी भी कोने से संचालित किया जा सकता है। इस रोबोट में एक वीडियो कैमरा भी लगा है, जिससे यह आसपास की तस्वीर लेकर भेज सकता है। इस टेक्नालाजी का उपयोग आतंकवादी निरोधक दस्ते में भी किया जा सकता है। जहां पर मानव का संकट हो, वहा पर यह रोबोट आसनी से जा सकता है। डिफेंस में भी इस रोबोट से महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। छात्रों ने बताया कि इसको टेस्ट करने के लिए सभी इंस्टूमेंट लैब उपलब्ध हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विभाग की फैकल्टी को दिया, जिनके मार्गदर्शन पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन अनिल बंसल ने छात्रों के ग्रुप को बधाई दी और आगे भी इस प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
सीवरेज लाइन न डाले जाने से 50 घरों को है परेशानी नगर परिषद के ओडीएफ के दावे हो रहे हवाहवाई जींद शहर की एक 40 साल पुरानी कालोनी क...
No comments:
Post a Comment