जींद : डीसी अमित खत्री ने बताया कि हिंदी आंदोलन 1957 में हिस्सा लेने वाले मातृभाषा सत्याग्रहियों को 10 हजार रुपए सम्मान पैंशन देने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। इस घोषणा को 25 नवम्बर के दिन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र में मूर्त रूप दिया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के मौके पर प्रदेश भर के 11 मातृभाषा सत्याग्रहियों को प्रतीकात्मक रूप से पैंशन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 11 जिलों से 11 मातृभाषा सत्याग्रहियों को आमंत्रित किया गया है। जींद जिला के श्रीरागखेड़ा निवासी मातृभाषी सत्याग्रही रामकिशन शास्त्री को 25 नवम्बर के दिन कुरूक्षेत्र में यह पैंशन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। डीसी ने बताया कि जींद जिला के कुल 19 मातृभाषा सत्याग्रही है। इनमें 8 पुरूष सत्याग्रही जीवित हैं। इसके अलावा स्वर्गीय सत्याग्रहियों की 11 विधवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले मातृभाषा सत्याग्रही सम्मान पैंशन प्राप्त करने वाले सत्याग्रही को लाने ले जाने का जिम्मा जिला प्रशासन का है। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी क ी डयूटी लगाई गई हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
खुद को पर्यावरण के लिए महिला वकील ने कर दिया समर्पित
अब तक लगवा चुकी 177 त्रिवेणी जींद। महिला एडवोकेट संतोष यादव ने खुद को पर्यावरण की हिफाजत के लिए समर्पित कर दिया है। वह जींद समेत अब तक...
-
हर माह बढ़ रही है रेलवे ट्रैक पर मरने वालों की संख्या जींद। जिले का रेलवे ट्रैक हर माह खून से लाल हो रहा है। जिंदगी से परेशान लोग म...
-
जींद। गांव बीबीपुर पर डायुमेंटरी फिल्म शुरू हो गई है और फिल्म में महिलाओं ने किस तरह योजना बना कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शुरूआत की ...
-
रंगशाला में शिव पावर्ती सांग का हुआ मंचन 11 दिवसीय नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का हो रहा है आयोजन जींद एक्टिव थियेटर एंड वेल्फेयर...
No comments:
Post a Comment